CSK vs GT, IPL Final 2023 Live Score Update: अहमदाबाद में एक बार फिर से शुरू हुई बारिश, देरी से शुरू हो सकता हैं हाईवोल्टेज मुकाबला
चेन्नई और गुजरात की टीमें तैयार हैं. लेकिन बारिश खेल बिगाड़ सकती है. फाइनल मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अगर बारिश रुक जाती है तो खेल को 9:40 तक शुरू किया जा सकता है और ओवर भी नहीं घटाए जाएंगे. लेकिन इसके बाद ओवरों में कटौती की जाएगी. अगर आज बारिश की वजह से कम से कम 5 ओवर नहीं खेले जाते हैं तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का दूसरा फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई है. मैदान पर कवर्स आ गए हैं. इसी वजह से टॉस में देरी हो रही है. टॉस को कब होगा, इसको लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं मिला है. फाइनल में बारिश की वजह से मैच का समय खिंच सकता है. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी फिलहाल ड्रेसिंग रूम में हैं. चेन्नई और गुजरात की टीमें तैयार हैं. लेकिन बारिश खेल बिगाड़ सकती है. फाइनल मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अगर बारिश रुक जाती है तो खेल को 9:40 तक शुरू किया जा सकता है और ओवर भी नहीं घटाए जाएंगे. लेकिन इसके बाद ओवरों में कटौती की जाएगी. अगर आज बारिश की वजह से कम से कम 5 ओवर नहीं खेले जाते हैं तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर आज मैच नहीं खेला गया तो यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा.
UPDATE from Ahmedabad 🚨
Overs will start reducing after 9:35 PM IST. #TATAIPL | #Final
— IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

