क्रिकेट

Gary Wilson ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, आयरलैंड के लिए अब इस भूमिका में आएंगे नजर

विल्सन ने आयरलैंड के लिए दो टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए चार पारियों में 15.0 की एवरेज से 45 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 33 रन है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 105 वनडे मैच खेलते हुए 99 पारियों में 23.8 की एवरेज से 2072 रन बनाए हैं. वनडे प्रारूप में उनके नाम एक शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है.

Gary Wilson ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, आयरलैंड के लिए अब इस भूमिका में आएंगे नजर
गैरी विल्सन (Photo Credits: Twitter/ICC)

डबलिन, 19 मार्च: आयरलैंड के विकेटकीपर खिलाड़ी गैरी विल्सन (Gary Wilson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. विल्सन अब आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए नई भूमिका में नजर आएंगे. दरअसल उन्होंने बोर्ड द्वारा दिए गए कोच पद को स्वीकार कर लिया है. विल्सन ने आयरलैंड के लिए दो टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए चार पारियों में 15.0 की एवरेज से 45 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 33 रन है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 105 वनडे मैच खेलते हुए 99 पारियों में 23.8 की एवरेज से 2072 रन बनाए हैं. वनडे प्रारूप में उनके नाम एक शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है. वहीं बात करें उनके T20I प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 81 मैच खेलते हुए 68 पारियों में 21.1 की एवरेज से 1268 रन बनाए हैं. T20I क्रिकेट में उनके नाम तीन अर्धशतक दर्ज है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).