क्रिकेट

AFG ODI Squad vs SL Series Announced: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने की स्क्वाड का ऐलान, चोटिल राशिद खान रहेंगे बाहर, हशमतुल्लाह शाहिदी होंगे कप्तान

फगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान का सीरीज से बाहर होना तय है क्योंकि गेंदबाज पिछले साल हुई पीठ की सर्जरी से उबर नहीं पाए हैं. अनुभवी खिलाड़ी की जगह युवा कैस अहमद को टीम में लिया गया है. हशमतुल्लाह शाहिदी 50 ओवर के फॉर्मेट में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे. इस श्रृंखला के लिए उनके डिप्टी रहमत शाह होंगे.

AFG ODI Squad vs SL Series Announced: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने की स्क्वाड का ऐलान, चोटिल राशिद खान रहेंगे बाहर, हशमतुल्लाह शाहिदी होंगे कप्तान
अफगानिस्तान ( Photo Credit: Twitter)

AFG ODI Squad vs SL Series Announced: रविवार को अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सीरीज 9 फरवरी से खेली जाएगी और सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान का सीरीज से बाहर होना तय है क्योंकि गेंदबाज पिछले साल हुई पीठ की सर्जरी से उबर नहीं पाए हैं. अनुभवी खिलाड़ी की जगह युवा कैस अहमद को टीम में लिया गया है. हशमतुल्लाह शाहिदी 50 ओवर के फॉर्मेट में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे. इस श्रृंखला के लिए उनके डिप्टी रहमत शाह होंगे. इस श्रृंखला के विकेटकीपर रहमतुल्लाह गुरबाज़ और इकराम अलीखिल हैं.

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने की स्क्वाड

अफगानिस्तान वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, कैस अहमद, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).