Traffic Rules: चालान से बचने के लिए युवक ने अपनाया निंजा टेक्निक, फिर भी हो गई कार्रवाई- VIDEO
सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक पुलिस चालान न काट दे, इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक किशोर अपनी बाइक के नंबर प्लेट पर स्टीकर चिपका देता है.
Traffic Rules: सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक पुलिस चालान न काट दे, इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक किशोर अपनी बाइक के नंबर प्लेट पर स्टीकर चिपका देता है, जिससे की ट्रैफिक नियम तोड़ने पर उसका ऑनलाइन चालान न कट पाए. हालांकि, उसकी किस्मत खराब होती है और वह यातायात पुलिस के हाथ लग जाता है. पुलिस लड़के के बाइक से स्टीकर निकाल देती है. इसके बाद उसका चालान कर देती है. चालान कितने रुपये का काटा जाता है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. ये वायरल वीडियो महाराष्ट्र के किसी जिले का बताया जा रहा है.
चालान से बचने के लिए युवक ने अपनाया निंजा टेक्निक:
ट्राफिक पोलिसांपासून दंड वाचावा म्हणून अनोखी शक्कल#viral #marathinews pic.twitter.com/JuWwfu3Pv6
— News18Lokmat (@News18lokmat) April 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

