Snake Viral Pic: दुकान में घुसे विशालकाय सांप का महिला ने निडर होकर किया सामना, हाथ से पकड़कर निकाला बाहर
एक हैरान करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दुकान में घुसे एक खतरनाक सांप का महिला डटकर सामना करती है और उसे अपने हाथों से पकड़कर बाहर निकालती है. महिला का नाम सोनम मीणा बताया जा रहा है.
Snake Viral Pic: एक तरफ जहां लड़कियां कॉकरोच और छिपकली जैसी चीजों से घबरा जाती हैं और उन्हें देखते ही चिल्लाकर दूर भागने लगती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लड़कियां इतनी दिलेर भी होती हैं जो खतरनाक सांपों (Snakes) से भी नहीं डरती हैं. एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Pic) हो रही है, जिसमें दुकान में घुसे एक खतरनाक सांप का महिला डटकर सामना करती है और उसे अपने हाथों से पकड़कर बाहर निकालती है. महिला का नाम सोनम मीणा बताया जा रहा है. इसे खुद सोनम ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- बंशीलाल जी चौधरी के दुकान से रेटल स्नेक रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया. उदयपुर जिले के लसाडिया तहसील में सांप को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ा गया.
देखे तस्वीर-
बंशीलाल जी चौधरी के दुकान से रेट स्नेक रेस्क्यु कर सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया जिला उदयपुर तहसील लसाडिया (कुन) ।🐍@sonamharmor1 🌿🌿🎄 pic.twitter.com/Sz85ZZ9R1C
— Sonam Meena (@sonamharmor1) June 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

