बछड़े के लिए मसीहा बना शख्स, दोस्त की मदद से गड्ढे में फंसे गाय के बच्चे की ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने दोस्त की मदद से गड्ढे में फंसे गाय के बछड़े की जान बचाता है. इसी वीडियो को Figen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें गड्ढे के अंदर फंसे गाय के बछड़े की जान बचाने के लिए दो शख्स आगे आते हैं.
Viral Video: इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद करते हुए नजर आते हैं. खुद को जोखिम में डालकर कई लोग बेजुबान जानवरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने दोस्त की मदद से गड्ढे में फंसे गाय के बछड़े (Calf) की जान बचाता है. इसी वीडियो को Figen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें गड्ढे के अंदर फंसे गाय के बछड़े की जान बचाने के लिए दो शख्स आगे आते हैं. दोनों शख्स में से एक अपनी जान जोखिम में डालकर गड्ढे के अंदर जाता है, जबकि दूसरा शख्स बछड़े के साथ पहले वाले शख्स को बाहर खींचता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद बछड़े की जान बचाने वाले दोनों शख्स की सराहना कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
God bless them! 🙏💕pic.twitter.com/BuBLfPEMmw
— Figen (@TheFigen) May 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

