वायरल

समुद्र में तैरते समय अचानक शख्स से आकर लिपट गई सील, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर में तैरता हुआ नजर आता है और तभी अचानक से एक सील आकर उससे लिपट जाती है.

समुद्र में तैरते समय अचानक शख्स से आकर लिपट गई सील, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
शख्स को गले लगाती सील (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंसानों और जानवरों के बीच शानदार बॉन्डिंग को दर्शाने वाले कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इंसान और जानवर के बीच के बंधन को दर्शाने वाले वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मददगार साबित होते हैं. इसी बीच एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर (Ocean) में तैरता हुआ नजर आता है और तभी अचानक से एक सील (Seal) आकर उससे लिपट जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सील शख्स के पास पहुंचती है और उसे कसकर गले लगा लेती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 232.1k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने बताया है कि सील एक मिलनसार प्राणी है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).