वायरल

गलती से बच्चे ने सांप पर रख दिया पैर तो गुस्साए नागराज ने किया अटैक, मां ने ऐसे बचाई बेटे की जान (Watch Viral Video)

रिहायशी इलाके में रेंगते हुए सांप पर अनजाने में एक बच्चे का पैर पड़ जाता है, जिससे नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो बच्चे पर अटैक करने के लिए अपने फन उठा लेता है, लेकिन उसकी मां फौरन बच्चे पास दौड़ती है और नागराज के हमले से बचाती है.

गलती से बच्चे ने सांप पर रख दिया पैर तो गुस्साए नागराज ने किया अटैक, मां ने ऐसे बचाई बेटे की जान (Watch Viral Video)
मां ने बेटे को सांप से बचाया (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: रिहायशी इलाकों में सांपों (Snakes) के देखे जाने की कई घटनाएं आए दिन देश के कोने-कोने से सामने आती रहती हैं. इसके साथ ही सर्पदंश (Snake bite) के मामले भी लगातार देश में बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सांप (Snake) रिहायशी इलाके में रेंगता हुआ एक बिल्डिंग की गेट के पास पहुंच जाता है, तभी वहां के एक महिला अपने बच्चे के साथ बाहर निकल रही होती है. दोनों की नजर सांप पर नहीं पड़ती है और अनजाने में बच्चे का पैर सांप पर पड़ जाता है, जिससे नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो बच्चे पर अटैक करने के लिए अपने फन उठा लेता है, लेकिन उसकी मां फौरन बच्चे पास दौड़ती है और उसे नागराज से दूर ले जाती है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से महिला अपने बच्चे को सांप से बचाती है. वीडियो को देखकर यकीनन आप भी महिला की तारीफ करना चाहेंगे.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).