वायरल

Viral Video: चेहरे के पास लाकर सांप के साथ खिलवाड़ करने लगी महिला, नागराज ने कर दिया नाक पर अटैक

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फोटोशूट के दौरान सांप को अपने चेहरे के पास लाकर कैमरे के लिए पोज करती है, लेकिन तभी नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो महिला की नाक पर अटैक कर देता है.

Viral Video: चेहरे के पास लाकर सांप के साथ खिलवाड़ करने लगी महिला, नागराज ने कर दिया नाक पर अटैक
सांप ने महिला की नाक पर किया अटैक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर सांपों से जुड़े विभिन्न प्रकार के वीडियो देखने को मिलते हैं. कभी सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की लड़ाई तो कभी इंसानों द्वारा सांपों के साथ खिलवाड़ करने के वीडियो सामने आते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला फोटोशूट के दौरान सांप को अपने चेहरे के पास लाकर कैमरे के लिए पोज करती है, लेकिन तभी नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो महिला की नाक पर अटैक कर देता है. सांप के काटने के बावजूद महिला घबराई नहीं और उसे बगैर कोई नुकसान पहुंचाए जमीन पर रख दिया. इस वीडियो को @shhkodalera नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- कृपया पैसा कमाने या व्यूज पाने के लिए जानवरों को खिलौने या प्रॉप्स के रूप में इस्तेमाल न करें, यह घृणित है. इसके साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा है- पता नहीं किसने आपको ऐसा करने की अनुमति दी, लेकिन सांप के चहरे के इतना करीब होना एक बड़ी गलती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बीच सड़क पर होने लगी सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, देखने के लिए उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

सांप ने महिला की नाक पर किया हमला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @shhkodalera

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).