Viral Video: जंगली हाथी को मिला ड्रग्स से भरा काला थैला, गजराज ने अपनी सूंड से कर दिया कुछ ऐसा...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी को ड्रग्स से भरा काला थैला मिलता है, जिसे गजराज अपनी सूंड का इस्तेमाल करते हुए दूर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.
Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी (Elephant) को ड्रग्स (Drugs) से भरा काला थैला मिलता है, जिसे गजराज अपनी सूंड का इस्तेमाल करते हुए दूर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण चीन (South China) के युन्नान प्रांत के मेंगमैन टाउनशिप में एक जंगली एशियाई हाथी को जंगल में सैर करते समय 2.8 किलोग्राम अफीम से भरा थैला मिला. वायरल हो रहे वीडियो में चार जंगली हाथी जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी उनमें से एक हाथी ड्रग्स के बैग को उठाता है और अपनी सूंड से उसे दूर फेंकता हुआ आगे बढ़ जाता है.
जब हाथियों का झुंड वहां से चला जाता है तब पुलिस वहां पहुंचती है और ड्रग्स के थैले को अपने कब्जे में ले लेती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस बैग को खोलती है, जिसमें से कपड़ों की परत के नीचे छुपाकर रखे अफीम को बाहर निकाला जाता है. इस वीडियो को @WatchTowerGW नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: Video: मलप्पुरम में एक 15 फीट गहरे कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Recently, a video about a wild Asian elephant "helping" the border police in Yunnan Province of southwest China by sniffing out a bag of opium went viral among Chinese netizens. #ChinaBiodiversity #PlanetMatters pic.twitter.com/8U5vTgidaM
— WatchTower 环球瞭望台 (@WatchTowerGW) August 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

