वायरल

Viral Video: यूपी के हरदोई में टिकट को लेकर हंगामा, महिला यात्री ने चलती बस में कंडक्टर को पीटा

उत्तर प्रदेश के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोमवार शाम सिनेमा चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक महिला और कुछ राहगीर बस कंडक्टर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बस ईंधन भरवाने के लिए रुकी थी...

Viral Video: यूपी के हरदोई में टिकट को लेकर हंगामा, महिला यात्री ने चलती बस में कंडक्टर को पीटा
यूपी के हरदोई में महिला ने कंडक्टर के साथ की मारपीट (Photo: X|@bstvlive)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोमवार शाम सिनेमा चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक महिला और कुछ राहगीर बस कंडक्टर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बस ईंधन भरवाने के लिए रुकी थी. महिला के अनुसार कंडक्टर ने उसके साथ बदसलूकी की, जिसके बाद वह गुस्से में आ गई और चप्पल से कंडक्टर को मारने लगी. कंडक्टर को अकेला पाकर आसपास मौजूद कुछ लोगों ने भी हस्तक्षेप किया, उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में पेट्रोल पंप पर भीड़ इकट्ठी हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. यह भी पढ़ें: Mumbai: मुंबई के खार में अपने घर लौट रही फ्रांसीसी टीचर से स्कूटर सवार युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी धारावी से गिरफ्तार

यूपी के हरदोई में टिकट को लेकर हंगामा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2025 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).