Viral Video: रील के लिए लगाई जान की बाज़ी! फ्लाईओवर से छलांग लगाकर किया स्टंट, कई फ्रैक्चर
आजकल लोग वायरल रील्स के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं. ऐसा ही एक युवक ने किया. युवक फ्लाईओवर पर चढ़ता है और किनारे पर खड़ा होकर कूदने के लिए सही मौके का इंतज़ार करता है. उसका इरादा था कि जैसे ही नीचे से एक ट्रॉली वैन गुज़रे, वह फिल्मी अंदाज़ में उस पर छलांग लगाए...
आजकल लोग वायरल रील्स के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं. ऐसा ही एक युवक ने किया. युवक फ्लाईओवर पर चढ़ता है और किनारे पर खड़ा होकर कूदने के लिए सही मौके का इंतज़ार करता है. उसका इरादा था कि जैसे ही नीचे से एक ट्रॉली वैन गुज़रे, वह फिल्मी अंदाज़ में उस पर छलांग लगाए. लेकिन जैसा कि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है, ट्रॉली वैन मौके से कुछ ही पल पहले निकल जाती है, और युवक कुछ सेकंड की देरी से कूदता है. इस चूक का अंजाम बेहद दर्दनाक होता है वह न तो टेंपो पर कूद पाता है और न ही खुद को संभाल पाता है. सीधा सड़क पर गिरता है और चलते वाहन के एक हिस्से से टकरा जाता है, जिससे उसे काफी चोटें आती है और वह कराहने लगाता है. यह भी पढ़ें: Stunt on Moving Train Video: झारखंड के साहिबगंज मे नाबालिग कोयला चोर ने चलती ट्रेन पर किया जानलेवा स्टंट, जान जोखिम में डालकर बनाई रील
रील बनाने के लिए फ्लाईओवर से कूदा युवक
ये साहब रील बनाने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़े थे...
सोचे थे कि नीचे जैसे ही कचरे की गाड़ी सामने आएगी उसपर छलांग लगा देंगे और रील वायरल हो जाएगी।
कचरे वाली गाड़ी तो सामने आई पर कूदने में वो ही देर कर दिए और उनके जिदंगी का रेल बन गया😭
अब ये साहब आगे अपनी जिंदगी में कभी रील बनाना तो… pic.twitter.com/K1BXXHOrpU
— 𝕃𝕕𝕦𝕥𝕧𝕒 𝕂𝕟𝕚𝕘𝕙𝕥 𝕔𝕠𝕞𝕞𝕖𝕟𝕥𝕠𝕣𝕪 (@Ldphobiawatch) August 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2025 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

