Viral Video: जयपुर से किडनैप हुए युवक को पुलिस ने उसके जन्मदिन पर हिमाचल के होटल से किया रेस्क्यू
अनुज का 18 अगस्त को जयपुर से अपहरण हुआ था. अपहरणकर्ता उसके मुंह पर टेप लगाकर और हाथ-पैर बांधकर उसे ले गए थे. उन्होंने परिवार से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा और फिर अनुज को हिमाचल प्रदेश के एक होटल से बरामद किया...
अनुज का 18 अगस्त को जयपुर से अपहरण हुआ था. अपहरणकर्ता उसके मुंह पर टेप लगाकर और हाथ-पैर बांधकर उसे ले गए थे. उन्होंने परिवार से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा और फिर अनुज को हिमाचल प्रदेश के एक होटल से बरामद किया. मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. जयपुर पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश के एक होटल से अनुज को छुड़ाने का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: Video: नशे में धुत दो लोगों ने बीच हाईवे पर खड़ी कर दी कार, शख्स ने बनाया वीडियो तो फ़ोन छीनने की दी धमकी, गाजियाबाद की घटना
अनुज अपने दोस्तों के साथ जयपुर के नाहरगढ़ हिल पर गया था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया. अनुज के लापता होने के तुरंत बाद जयपुर की ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन से तलाशी ली.
पुलिस ने हिमाचल के एक होटल से अनुज को किया रेस्क्यू:
अनुज...जयपुर पुलिस
जयपुर से 18 अगस्त को अनुज का अपहरण हुआ। किडनैपर मुंह पर टेप, हाथ-पैर बांधकर ले गए। फैमिली से 20 लाख फिरौती मांगी। पुलिस ने पहले आरोपियों को दबोचा, फिर हिमाचल प्रदेश के होटल में पहुंचकर अनुज को रिकवर किया। मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। pic.twitter.com/BYZ6bGvUUm
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 27, 2024
पुलिस ने पकड़ने के बाद पोस्ट शेयर किया. पुलिस ने आरोपियों के नाम के साथ उनकी जाति का भी आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है.
अपहरण कांड में 5 आरोपी गिरफ्तार
1- वीरेंद्र सिंह (जाट)
2- विनोद सिंह (जाट)
3- अमित सिंह (जाट)
4- जितेंद्र भंडारी (जाटव)
5- जमुना सरकार (बंगाली)
नोट : पुलिस ने अधिकारिक रूप से नाम के साथ आरोपियों की जाति भी बताई हैं। pic.twitter.com/E2jvgtBdPs
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

