वायरल

Alpaca Viral Video: नवजात अल्पाका को गर्व से चूमती दिखी उसकी मां, दोनों के प्यार भरे बंधन को देख भावुक हुए लोग

इन दिनों सोशल मीडिया पर नवजात अल्पाका और उसकी मां का एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जन्म के ठीक एक दिन बाद मादा अल्पाका अपने नन्हे बच्चे को गर्व से चूमती और उस पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही है.

Alpaca Viral Video: नवजात अल्पाका को गर्व से चूमती दिखी उसकी मां, दोनों के प्यार भरे बंधन को देख भावुक हुए लोग
बेबी अल्पाका को चूमती मां (Photo Credits: X)

Alpaca Viral Video: अल्पाका (Alpaca) को ऊंट परिवार का सदस्य और दक्षिणी अमेरिकी ऊंट की एक पालतू प्रजाति माना जाता है. अल्पाका उच्च गुणवत्ता वाले ऊन  पैदा करने के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नवजात अल्पाका (Baby Alpaca) और उसकी मां का भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जन्म के ठीक एक दिन बाद मादा अल्पाका अपने नन्हे बच्चे को गर्व से चूमती और उस पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो को @itsme_urstruly नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक दिन पहले पैदा हुआ बच्चा अल्पाका और उसकी मां उसे गर्व से चूम रही है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 76k व्यूज मिल चुके हैं. मां और बच्चे के बीच के प्यार वो अटूट बंधन को देख लोग भावुक हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: जन्म के बाद खड़े होकर चलने की कोशिश करने लगा नवजात हाथी, लड़खड़ाकर गिरा तो मां ने ऐसे की मदद (Watch Viral Video)

नन्हे अल्पाका को गर्व से चूमती उसकी मां

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).