वायरल

Viral Video: शिमला के कोटखाई थरोला में रहने वाले शख्स को मिला तेंदुए का बच्चा, शावक को सुरक्षित पहुंचाने के लिए किया यह काम

हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थ्ति कोटखाई थरोला निवासी अंकुश चौहान को तेंदुए का एक शावक मिला, जिसे वो अपने साथ ले आए. नन्हे तेंदुए को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वे ठियोग डीएफओ (वन विभाग) के पास पहुंचे. ऐसे करके उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की है.

Viral Video: शिमला के कोटखाई थरोला में रहने वाले शख्स को मिला तेंदुए का बच्चा, शावक को सुरक्षित पहुंचाने के लिए किया यह काम
शख्स ने शावक को पहुंचाया डीएफओ के पास (Photo Credits: Facebook)

Viral Video: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) स्थित कोटखाई थरोला निवासी अंकुश चौहान को तेंदुए का एक शावक (Leopard Cub) मिला, जिसे वो अपने साथ ले आए. नन्हे तेंदुए को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वे ठियोग डीएफओ (वन विभाग) के पास पहुंचे. ऐसा करके उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की है. तेंदुए के शावक को सुरक्षित पहुंचाने से पहले उन्होंने डीएफओ से फोन पर बात की और फिर उसे पहुंचाने के लिए उनके पास पहुंचे. बता दें कि अक्सर कई लोग दांत और खाल के लिए ऐसे जानवरों को बेरहमी से मार देते हैं, लेकिन अंकुश चौहान ने इस नन्हे जानवर को सही सलामत पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इसको ठियोग नहीं ले जाना था, वन्य जीव विभाग की टीम को यहां बुलाना था, ताकि उनकी मदद से मां इसको यहां ढूंढ सके. मां ठियोग नहीं आएगी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इसको वहीं छोड़ देना चाहिए था, इसकी मां अपने बच्चे के लिए परेशान हो रही होगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: रानीखेत में रात के अंधेरे में चार शावकों के साथ घूमती नजर आई मादा तेंदुआ, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

शख्स ने तेंदुए को बच्चे को पहुंचाया डीएफओ के पास

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).