Viral Video: साबरमती एक्सप्रेस में जिन्दा सांप लेकर युवक ने यात्रियों से वसूले पैसे; रेलवे ने की कार्रवाई
अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में लोगों को डराकर पैसे वसूलने का एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स train में सांप लेकर चढ़ा है और यात्रियों से पैसे वसूलते हुए दिखाई दे रहा है. यह हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के मुंगावली और बीना जंक्शन के बीच की है...
अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में लोगों को डराकर पैसे वसूलने का एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स train में सांप लेकर चढ़ा है और यात्रियों से पैसे वसूलते हुए दिखाई दे रहा है. यह हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के मुंगावली और बीना जंक्शन के बीच की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह व्यक्ति कोच में सांप लहराते हुए घुसा और यात्रियों को डराने-धमकाने लगा. उसकी हरकतों से यात्री इस कदर घबरा गए कि कई लोगों ने अपनी सीटें तक छोड़ दीं. कुछ यात्रियों ने खुद को बचाने के लिए एक बर्थ से दूसरी बर्थ पर भागते हुए उसे पैसे दे दिए. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक यात्री ने रिकॉर्ड किया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वीडियो के आधार पर व्यक्ति की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई से सटे विरार में अनोखी गिरफ्तारी! पुलिस ने चोर को हिरासत में लेने से पहले खिलाया खाना और पिलाया सिगरेट
साबरमती एक्सप्रेस में जिन्दा सांप लेकर युवक ने यात्रियों से वसूले पैसे
Man with snake boarded at Mungaoli (M.P.)
New way of Taking out #money from Hard Working Labour class
inside #IndianRailways @RailwaySeva @RailMinIndia @Central_Railway
train : Ahmedabad Sabarmati Express
Location: Between Mungaoli to Bina Junction. pic.twitter.com/7vM4UhcCaq
— Deepak रघुवंशी 🇮🇳 (@draghu888) September 22, 2025
रेलवे ने की कार्रवाई
Man with snake boarded at Mungaoli (M.P.)
New way of Taking out #money from Hard Working Labour class
inside #IndianRailways @RailwaySeva @RailMinIndia @Central_Railway
train : Ahmedabad Sabarmati Express
Location: Between Mungaoli to Bina Junction. pic.twitter.com/7vM4UhcCaq
— Deepak रघुवंशी 🇮🇳 (@draghu888) September 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

