Viral Video: मुंबई से सटे विरार में अनोखी गिरफ्तारी! पुलिस ने चोर को हिरासत में लेने से पहले खिलाया खाना और पिलाया सिगरेट
मुंबई से सटे विरार में एक अजीब घटना देखने को मिली. जहां एक स्कूटर चोर को गिरफ्तार करने से पहले उसकी खूब आव भगत की गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के को खाना खिलाया जा रहा है और सिगरेट भी पिलाया जा रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बन गया है...
मुंबई से सटे विरार में एक अजीब घटना देखने को मिली. जहां एक स्कूटर चोर को गिरफ्तार करने से पहले उसकी खूब आव भगत की गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के को खाना खिलाया जा रहा है और सिगरेट भी पिलाया जा रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बन गया है. मंगलवार तड़के ग्लोबल सिटी इलाके में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध स्कूटर चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया. हैरानी की बात यह रही कि आरोपी को पीटने या पुलिस को तुरंत सौंपने की बजाय लोगों ने उससे बिल्कुल अलग व्यवहार किया. स्थानीय निवासियों ने न केवल उसे खाना खिलाया, बल्कि पुलिस के हवाले करने से पहले सिगरेट भी पिलाई. इस व्यवहार को लेकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ इसे "मानवता की मिसाल" बता रहे हैं, तो कुछ इसे "कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़" मान रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पहली बार महिला पुलिस और हिस्ट्रीशीटर में भिडंत, एनकाउंटर में गैंगस्टर गिरफ्तार
मुंबई से सटे विरार में अनोखी गिरफ्तारी
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2025 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

