वायरल

Viral Video हार्ले डेविडसन राइडर ने Vlog में स्पेयर पार्ट्स की कमी की शिकायत करते हुए दूसरी बाइक को मारी टक्कर; वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

इंटरनेट पर एक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्ले डेविडसन राइडर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए नज़र आता है. व्लोग में हार्ले डेविडसन राइडर को बाइक का स्पेयर पार्ट्स न मिलने की शिकायत करते हुए सुना जा सकता है. बातचीत के दौरान वह अचानक सामने चल रही दूसरी बाइक से टकरा जाता है. पूरी घटना हेलमेट में लगे कमरे में कैद हो गई...

Viral Video हार्ले डेविडसन राइडर ने Vlog में स्पेयर पार्ट्स की कमी की शिकायत करते हुए दूसरी बाइक को मारी टक्कर; वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
बाइकर की व्लोग बनाते समय टक्कर (Photo: X|@Incognito_qfs)

महाराष्ट्र, 10 सितंबर: इंटरनेट पर एक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्ले डेविडसन राइडर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए नज़र आता है. व्लोग में हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) राइडर को बाइक का स्पेयर पार्ट्स न मिलने की शिकायत करते हुए सुना जा सकता है. बातचीत के दौरान वह अचानक सामने चल रही दूसरी बाइक से टकरा जाता है. पूरी घटना हेलमेट में लगे कमरे में कैद हो गई. इस वीडियो को @Incognito_qfs" से शेयर किया गया है. यह घटना महाराष्ट्र के संभाजी नगर की बताई जा रही है. यूट्यूब चैनल के लिए व्लोग बनाते समय बाइकर की टक्कर दूसरे बाइक से हो गई. यह भी पढ़ें: Mumbai: पुलिस कर्मी ने कई दुपहियां वाहनों को एक एक कर गिराया, मुंबई के गिरगांव चौपाटी की घटना से लोगों का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा; VIDEO

व्लोग बनाते समय दूसरी बाइक से टकराया हार्ले डेविडसन राइडर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2025 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).