Viral Video: 18वीं सदी के डूबे जहाज़ से मिले ₹8.87 करोड़ के सोने के सिक्के, गोताखोरों ने रचा इतिहास
फ्लोरिडा में गोताखोरों ने समुद्र के अंदर डूबे जहाज से करीब ₹8.87 करोड़ के सोने के सिक्के बरामद किए हैं. 18वीं सदी के स्पेनिश जहाज के मलबे से ये खजाना बरामद किया गया है. इस रोमांचक खोज की घोषणा इस हफ्ते की गई, जिसने इतिहासकारों, खजाना खोजने वालों और समुद्री अन्वेषकों में भारी उत्साह भर दिया है...
फ्लोरिडा में गोताखोरों ने समुद्र के अंदर डूबे जहाज से करीब ₹8.87 करोड़ के सोने के सिक्के बरामद किए हैं. 18वीं सदी के स्पेनिश जहाज के मलबे से ये खजाना बरामद किया गया है. इस रोमांचक खोज की घोषणा इस हफ्ते की गई, जिसने इतिहासकारों, खजाना खोजने वालों और समुद्री अन्वेषकों में भारी उत्साह भर दिया है. इस घटना का एक वीडियो गोताखोर ने शेयर किया है. यह कीमती खज़ाना 1715 के ट्रेजर फ्लीट से जुड़ा है. स्पेनिश गैलियंस का वह बेड़ा जो 31 जुलाई, 1715 को एक भीषण तूफान में डूब गया था, जब वह अमेरिका से बहुमूल्य संपत्ति लेकर स्पेन लौट रहा था. गोताखोरी के दौरान समुद्र की तलहटी से 1,000 से अधिक चांदी के सिक्के और कई दुर्लभ सोने के सिक्के बरामद किए गए. इनमें से कई सिक्के जिन्हें ‘रीलेस’ (Reales) और ‘एस्कुडोस’ (Escudos) कहा जाता है. जो 300 साल से भी ज्यादा पुराने हैं. इन पर आज भी टकसाल के चिन्ह और तारीखें साफ़ देखी जा सकती हैं. यह भी पढ़ें: San Jose Galleon Treasure: 315 साल पहले डूबे जहाज को समुद्र से निकाला जाएगा बाहर, इस पर लदे 1.66 लाख करोड़ के खजाने पर 4 देशों ने ठोका दावा
18वीं सदी के डूबे जहाज़ से मिले ₹8.87 करोड़ के सोने के सिक्के
Hidden beneath the turquoise waters off a stretch of Florida known as the “Treasure Coast,” a team of divers from a shipwreck salvage company has uncovered exactly that — a load of long-lost Spanish treasure estimated to be worth $1 million. https://t.co/8B7N9y92Xr pic.twitter.com/ACXRwM0qkb
— ABC News (@ABC) October 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

