वायरल

Viral Video: गड्ढे में गिरे नन्हे हाथी को उसकी मां ने नहीं छोड़ा अकेला, रेस्क्यू करने के लिए हथिनी को करना पड़ा बेहोश

एक नन्हा हाथी थाइलैंड में एक मैनहोल में गिर गया, लेकिन अपने बच्चे को मुसीबत में देखकर उसकी मां ने एक पल के लिए भी उसका साथ नहीं छोड़ा. आखिर में रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने के लिए टीम को हथिनी को बेहोश करना पड़ा, तब जाकर किसी तरह से हथिनी और नन्हे हाथी को रेस्क्यू किया जा सका.

Viral Video: गड्ढे में गिरे नन्हे हाथी को उसकी मां ने नहीं छोड़ा अकेला, रेस्क्यू करने के लिए हथिनी को करना पड़ा बेहोश
गड्ढे में गिरा नन्हा हाथी (Photo Credits: Twitter)

Elephant Rescue Viral Video: मां की ममता की तुलना वाकई में इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है. बच्चे को मुसीबत में देखकर एक मां उसे बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देती है. मां की ममता इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी एक समान होती है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल, एक नन्हा हाथी (Baby Elephants) थाइलैंड (Thailand) में एक मैनहोल में गिर गया, लेकिन अपने बच्चे को मुसीबत में देखकर उसकी मां ने एक पल के लिए भी उसका साथ नहीं छोड़ा. मां हथिनी (Mother Elephant) भी अपने बच्चे के साथ मौजूद थी और वह भी बाहर नहीं निकल पा रही थी. आखिर में रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने के लिए टीम को हथिनी को बेहोश करना पड़ा, तब जाकर किसी तरह से हथिनी और नन्हे हाथी को रेस्क्यू किया जा सका. नन्हे हाथी और मां हथिनी को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).