वायरल

Viral Video: बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा चलाने वाली महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने किया मां के जज्बे को सलाम

सोशल मीडिया पर एक मां के जज्बे को सलाम करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा चलाती नजर आ रही है.

Viral Video: बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा चलाने वाली महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने किया मां के जज्बे को सलाम
बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा चलाती मां (Photo Credits: Instagram)

Mother Driving E-Rickshaw: मां (Mother) को इस धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है, जिसकी तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है और न ही कोई मां की जगह ले सकता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) मां के जज्बे को सलाम करने वाला एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा (E-Rickshaw) चलाती नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने वाहन में बैठकर बातचीत कर रही है. करीब से देखने पर महिला की गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है.

कुछ देर बाद जब सवारी आकर उसकी रिक्शा में बैठती है तो महिला सावधानी से बच्चे को गोद में रखकर ई-रिक्शा चलाने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने महिला की मदद करने की इच्छा जाहिर की है, जबकि कई लोगों ने मां के जज्बे को सलाम किया है. यह भी पढ़ें: मां से बढ़कर कोई नहीं! खुद भीगकर बेटे को बारिश से बचाने की कोशिश करती दिखी महिला, देखें दिल छू लेने वाला Viral Video

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).