वायरल

मां से बढ़कर कोई नहीं! खुद भीगकर बेटे को बारिश से बचाने की कोशिश करती दिखी महिला, देखें दिल छू लेने वाला Viral Video

मां की ममता का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि मां से बढ़कर कोई नहीं है. वीडियो में एक मां खुद भीगते हुए अपने बेटे को बारिश में भीगने से बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है.

मां से बढ़कर कोई नहीं! खुद भीगकर बेटे को बारिश से बचाने की कोशिश करती दिखी महिला, देखें दिल छू लेने वाला Viral Video
बारिश से बेटे को बचाती मां (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सच कहते हैं लोग कि इस जहां में मां (Mother) की जगह कोई नहीं ले सकता है. मां की ममता, उसके त्याग और बलिदान की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है. मां की ममता के आगे इस दुनिया की सारी दौलत का भी कोई मोल नहीं है. मां तो अपने बच्चों की सलामती के लिए बड़े से बड़े खतरे का सामना अकेले ही कर लेती है और सोशल मीडिया ((Social Media) पर भी मां की ममता (Mother's Love) का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि मां से बढ़कर कोई नहीं है.

दिल छू लेने वाले इस वीडियो को hauterrfly नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. बेटे के लिए मां की ममता को देख लोग भावुक हो रहे हैं. वीडियो में बेटे को बारिश से बचाने की कोशिश करती महिला ने लोगों का दिल जीत लिया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बारिश में भीगते चूजों के लिए ढाल बनी मां, छाता बनकर मुर्गी ने बच्चों को भीगने से बचाया

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर महिला अपने बेटे के साथ सवार है और वो ट्रैफिक में सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच बारिश भी हो रही है, ऐसे में छाता न होने पर मां अपने बेटे को बारिश से बचाने के लिए हाथ में पकड़े पैकेट से ही उसके सिर को कवर करती है. अपने बेटे को बचाने के चक्कर में वो खुद भीगती रहती हैं. हालांकि यह वीडियो को किस जगह पर फिल्माया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).