वायरल

VIDEO: ट्विन टावर नहीं, बल्कि यह है दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग जिसे धमाके से गिराया गया, बन चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

संयुक्त अरब अमीरात में 27 नंवबर 2020 को एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया जा रहा था. ये रिकॉर्ड था विस्फोटक से गिराई गई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का. देखिए वीडियो...

VIDEO: ट्विन टावर नहीं, बल्कि यह है दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग जिसे धमाके से गिराया गया, बन चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tallest Building Demolitions in the World: 28 अगस्त को नोएडा (Noida) में अवैध रूप से बने सुपरटेक के ट्विन टावर (Supertech Twin Towers demolition) को धमाके से धवस्त कर दिया गया. ये टावर ‘कुतुब मीनार’ से भी ज्यादा ऊंचा था.

आपको जानकार हैरानी होगी कि ट्विन टावर नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग जिसे धमाके से गिराया गया, वह UAE में था.  संयुक्त अरब अमीरात में 27 नंवबर 2020 को एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) स्थापित किया जा रहा था. ये रिकॉर्ड था विस्फोटक से गिराई गई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का.

अबू धाबी (Abu Dhabi, UAE) में स्थित 541.44 फीट की मीना प्लाजा (Meena Plaza) इमारत के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है. इमारत को जमींदोज करने का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट भी किया था.

मीना प्लाजा 144 मंजिल की इमारत थी, 10 सेकेंड में गिरा दिया गया था. इमारत को गिराने का काम मोडॉन प्रॉपर्टीज ने किया था. इसके लिए नॉन प्राइमरी विस्फोटक इस्तेमाल किए गए थे जो पूरी इमारत में ड्रिल किए गए 18 हजार छेदों में भरे गए थे.

यहां देखिए VIDEO

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).