VIDEO: आग की लपटों के बीच आसमान में नजर आया UFO? रहस्यमयी नारंगी रोशनी देख हैरान रह गए लोग
अमेरिका में अक्सर यूएफओ (UFO in America) दिखने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. हाल की इस घटना को देखकर भी लोग काफी चौंक गए क्योंकि आसमान में आग की लपटों के बीच कोई चीज नजर आई जिसे सब यूएफओ समझ रहे हैं.
हर कोई जानना चाहता है कि क्या एलियन्स वाकई में होते हैं या नहीं. लोगों की मान्यताओं से परे धरती पर कई ऐसे वाकये हो जाते हैं जो इंसान को भरोसा दिलाते हैं कि दूसरे ग्रहों पर एलियन्स रहते हैं. ऐसा ही मामला अमेरिका (America UFO spotted in Sky) से सामंने आया है. यहां लोगों ने एक यूएफओ को देखने का दावा किया है.
कैलिफोर्निया के सैन डिआगो (San Diego, California) में रविवार रात को ऐसी घटना घटी जिसने सभी को चौंका दिया. हाल ही में ‘Now this news’ वेबसाइट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो में पहले आसमान में कोई चीज उड़ती दिख रही है, जिसमें से दो नारंगी रंग की आग की लपटें आसमान से जमीन पर गिरती नजर आ रही हैं.
सैन डिएगो में अमेरिकी नेवी के तीन बेस हैं, ऐसे में इस बात का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि वो रोशनी अमेरिकी सेना की तरह से की गई थी या उसका राज कुछ और ही था. आपको बता दें कि इसी तरह की लपटें दक्षिण कैलिफोर्निया में भी देखने को मिल चुकी हैं, जिन्हें अमेरिकी मिलिट्री एक्सरसाइज से जोड़कर देखा जाता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

