जंगल में लगी आग में फंसे अपने परिवार को बचाने के लिए जान पर खेल गया घोड़ा, असली हीरो की तरह की उनकी रक्षा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर घोड़े का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो जंगल में लगी आग के बीच फंसे अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है. घोड़ा अपने परिवार को लाने के लिए वापस आग में चला जाता है और एक असली हीरो की तरह अपने परिवार की रक्षा करता है.
Viral Video: लोग अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगाने तक के लिए तैयार हो जाते हैं. चाहे परिवार इंसानों का हो या फिर जानवरों का, हर कोई अपने परिवार से बेहद प्यार करता है और किसी मुसीबत में पड़ने पर परिवार के लोग एक-दूसरे को बचाने के लिए अपनी जान पर भी खेल जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर घोड़े (Horse) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो जंगल में लगी आग के बीच फंसे अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है. घोड़ा अपने परिवार को लाने के लिए वापस आग में चला जाता है और एक असली हीरो की तरह अपने परिवार की रक्षा करता है. इस वीडियो को Buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अपने परिवार को पाने के लिए घोड़ा वापस आग में चला जाता है.
इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे यकीन है यह कई साल पहले कैलिफोर्निया में लगी आग का वीडियो है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- हां, मुझे याद है जब यह पूर्वोत्तर सैन डिएगो काउंटी में हुआ था, मुझे विश्वास है. स्थिर कर्मचारियों, मालिकों, स्वयंसेवकों और अग्निशामकों के वीर प्यासों के बावजूद कुछ घोड़े खो गए थे.
देखें वीडियो-
Thoroughbred goes back into blaze to get his family.. pic.twitter.com/fZVgF1peaB
— Buitengebieden (@buitengebieden) July 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

