Video: SpiceJet के पायलट का नया वीडियो वायरल, अपने परिवार के सामने शायराना अंदाज में किया अनाउंसमेंट
पैसेंजर्स के सामने पायलट ने बीवी पर शायराना अंदाज में मजेदार कमेंट किया, जिसे सुन सभी यात्री ठहाके मार कर हंसने लगे.
SpiceJet Pilot New Video Viral: कुछ दिन पहले स्पाइसजेट के पायलट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कविता के रूप में अनाउंसमेंट करते नजर आए थे. हाल ही में उनका एक और मजेदार वीडियो सामने आया है.
हवाई यात्रा के दौरान उस फ्लाइट में पायलट मोहित तेवतिया का परिवार भी सफर कर रहा था. उनके और पैसेंजर्स के सामने पायलट ने बीवी पर शायराना अंदाज में मजेदार कमेंट किया, जिसे सुन सभी यात्री ठहाके मार कर हंसने लगे. पायलट ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा "किसी भी आपातकाल की स्थिति में अपनी बीवी का रखें ध्यान. क्योंकि नजर भटकी तो चला सकती है तीर कमान." पायलट ने आगे कहा कहा "आज का दिन मेरे लिए स्पेशल है क्योंकि इस फ्लाइट में मेरी मां और मेरा 1 साल का बच्चा भी सफर कर रहा है."
फ्लाइट में सवार यात्रियों ने अनाउंसमेंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

