वायरल

Snake Salad: केबिन क्रू के खाने के पैकेट में मिला सांप का सिर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सनएक्सप्रेस फ्लाइट से सामने आया है, जहां फ्लाइट के केबिन क्रू के खाने के पैकेट में सांप का सिर मिला है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट तुर्की की राजधानी अंकारा से जर्मनी के डसेलडोर्फ के लिए उड़ान भर रही थी. इसी दौरान केबिन क्रू के एक सदस्य ने खाने का पैकेट खोला, जिसमें सांप के सिर को देख उसके होश उड़ गए.

Snake Salad: केबिन क्रू के खाने के पैकेट में मिला सांप का सिर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सांप का सलाद (Photo Credits: Twitter)

Snake Salad Viral Video: जरा सोचिए आप किसी फ्लाइट (Flight) से यात्रा कर रहे हैं और आपको खाने के पैकेट (Food Packet) में सांप (Snake) का सिर दिख जाए तो आप क्या करेंगे? यकीनन यह नजारा देखकर आपकी चीख निकल जाएगी. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सनएक्सप्रेस की फ्लाइट (SunExpress Flight) से सामने आया है, जहां फ्लाइट के केबिन क्रू के खाने के पैकेट में सांप का सिर (Snake Head) मिला है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट तुर्की की राजधानी अंकारा से जर्मनी के डसेलडोर्फ के लिए उड़ान भर रही थी. इसी दौरान केबिन क्रू के एक सदस्य ने खाने का पैकेट खोला, जिसमें सांप के सिर को देख उसके होश उड़ गए. इस वीडियो को स्नेक सलाद के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है.

हालांकि वीडियो वायरल होने पर सनएक्सप्रेस फ्लाइट में खाना सप्लाई करने वाली Sancak कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है कि वो साल 2018 से इस एयरलाइन को कैटरिंग सेवा प्रदान कर रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब इस तरह की कोई शिकायत मिली है. कंपनी का कहना है कि हमने खाने के सैंपल की मांग की थी, लेकिन हमें सैंपल नहीं दिया गया. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खाने के पैकेट में एक सांप का कटा हुआ सिर दिखाई दे रहा है और यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).