देश

Pune Viral Video: पुणे के बिल्डर ने किसान को रिवॉल्वर जैसी दिखने वाली लाइटर से धमकाया, देखें वायरल वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर पुणे के एक बिल्डर द्वारा किसान को रिवॉल्वर जैसा हथियार दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था. अब इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि वह हथियार बंदुक नहीं, बल्कि सिगरेट जलाने वाला लाइटर था.

Pune Viral Video: पुणे के बिल्डर ने किसान को रिवॉल्वर जैसी दिखने वाली लाइटर से धमकाया, देखें वायरल वीडियो
Photo- X

Pune Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर पुणे के एक बिल्डर द्वारा किसान को रिवॉल्वर जैसा हथियार दिखाकर  धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था. अब इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि वह हथियार बंदुक नहीं, बल्कि सिगरेट जलाने वाला लाइटर था. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच की निगरानी कर रहे डीसीपी (जोन 4) विजय मगर ने बताया कि रंजनगांव के किसान मंगेश शिवाजी पंचमुख ने 3 अप्रैल 2023 को बिल्डर प्रभाकर पांडुरंग भोसले, दीपक राजकुमार पंचमुख, सचिन भालचंद्र पंचमुख और किरण अशोक पंचमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. किसान ने आरोप लगाया था कि  बिल्डर भोसले ने जमीन के सौदे में बकाया 4 लाख का भुगतान मांगने पर उन्हें रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया था. लेकिन पुलिस जांच में यह पता चला है कि वीडियो में दिख रही बंदूक एक लाइटर है.

पुणे के बिल्डर ने किसान को रिवॉल्वर जैसी दिखने वाली लाइटर से धमकाया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).