जंगल सफारी के दौरान शख्स ने दरियाई घोड़े का साथ की ऐसी हरकत, Viral Video देख भड़का लोगों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एसयूवी में सवार होकर जंगल सफारी पर निकलता है और इस दौरान वो दरियाई घोड़े को धोखे से प्लास्टिक खिलाता नजर आता है, जिसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है.
Viral Video: जंगल सफारी (Jungla Safari) के दौरान लोग जंगली जानवरों (Wild Animals) को बेहद करीब से देखते हैं, लेकिन कई बार वो कुछ ऐसी हरकतें भी कर जाते हैं, जिससे जंगली जानवरों को गुस्सा आ जाता है. ऐसे कई वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिनमें इंसानों की गलती के कारण जंगली जानवर भड़क जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स एसयूवी में सवार होकर जंगल सफारी पर निकलता है और इस दौरान वो दरियाई घोड़े (Hippopotamus) को धोखे से प्लास्टिक खिलाता नजर आता है, जिसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है.
आप देख सकते हैं कि शख्स सबसे पहले दरियाई घोड़े को गाजर खिलाता नजर आ रहा है, लेकिन जैसे ही जानवर अपना मुंह खोलता है, शख्स उसके मुंह में प्लास्टिक बैग फेंक देता है. उसकी इस हरकत को देखकर लोग भड़क उठे हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: दरियाई घोड़े के इलाके में घुसना शेरों को पड़ा भारी, दुम दबाकर भागने पर मजबूर हुए जंगल के राजा
शख्स ने दरियाई घोड़े के साथ की ऐसी हरकत
A safari park visitor threw a plastic bag into the mouth of a Hippopotamus at the Taman Safari in Indonesia pic.twitter.com/PfApqNusgt
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) July 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

