VIDEO: कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, डंडा लेकर नीचे खड़ी हो गई महिला; यूपी के संभल की घटना
यूपी के संभल जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन को एक महिला डंडा लेकर धमकाती हुई नजर आई.
Sambhal News: यूपी के संभल जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन को एक महिला डंडा लेकर धमकाती हुई नजर आई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के कनेक्शन को काटने के लिए लाइनमैन खंभे पर चढ़ा है. इसे देखकर महिला भी तुरंत सीढ़ी लगाकर खंभे पर चढ़ गई. इस दौरान उसके हाथ में एक डंडा भी नजर आया. महिला लगातार लाइनमैन से सवाल करती रही कि जब उसने बिल समय पर जमा किया है, तो उसका कनेक्शन क्यों काटा जा रहा है. महिला की हिम्मत और विरोध को देखकर लाइनमैन नीचे उतर आया, लेकिन महिला ने पूरी घटना का विरोध किया.
लाइनमैन को डंडा लेकर धमकाती दिखी महिला
कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, डंडा लेकर नीचे खड़ी हो गई महिला
संभल में महिला का कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, महिला ने सीढ़ी लगाकर डंडा लिया और खुद भी पोल पर चढ़ गई. महिला पूछती रही कि जब मैंने बिल जमा किया है तो मेरा कनेक्शन क्यों काटा?#electricity pic.twitter.com/0JtQ0OUk2w
— Tasleem choudhary (JOURNALIST) (@tasleem7573) January 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

