ज्यादा के लालच में पहले शिकार को छोड़ दूसरे के पीछे भागा तेंदुआ, Viral Video में देखें कैसे दोनों से धोना पड़ा हाथ
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ छलांग लगाकर सूअर के बच्चे को दबोच लेता है, जबकि दूसरा बच्चा दूसरी छोर पर असहाय खड़ा नजर आता है. हालांकि ज्यादा के लालच में तेंदुआ अपने दोनों शिकार से हाथ धो बैठता है.
Viral Video: कई बार ज्यादा पाने के लालच में अपने पास मौजूद चीज से भी हाथ धोना पड़ जाता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ (Leopard) छलांग लगाकर सूअर (Pig) के बच्चे को दबोच लेता है, जबकि दूसरा बच्चा दूसरी छोर पर असहाय खड़ा नजर आता है. पहले शिकार को दबोच लेने के बावजूद तेंदुए के मन में दूसरे शिकार को भी पकड़ने का लालच जाग जाता है और वो पहले वाले शिकार को छोड़कर दूसरे वाले के पीछे भागने लगता है, लेकिन दूसरा वाला शिकार वहां से भागने में कामयाब हो जाता है और तब तक पहला वाला शिकार भी उसके हाथ से निकल चुका होता है.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह तेंदुआ सुनहरा सिद्धांत भूल गया है कि हाथ में एक पक्षी झाड़ी में दो के बराबर है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 92k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: पेड़ के ऊपर शिकार के लिए तेंदुए और शेरनी के बीच हुआ घमासान, देखें क्या हुआ इसका अंजाम
देखें वीडियो-
This leopard forgot the golden principle-a bird in the hand is worth two in the bush😊😊 pic.twitter.com/KwQUKlRzia
— Susanta Nanda (@susantananda3) July 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

