वायरल

Viral Video: पेड़ के ऊपर शिकार के लिए तेंदुए और शेरनी के बीच हुआ घमासान, देखें क्या हुआ इसका अंजाम

शिकार के लिए खूनी संघर्ष करते दो जानवरों का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ की ऊंचाई पर एक तेंदुआ और शेरनी शिकार के लिए आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन फिर इस लड़ाई के आखिर में जो होता है वो देखना वाकई दिलचस्प है.

Viral Video: पेड़ के ऊपर शिकार के लिए तेंदुए और शेरनी के बीच हुआ घमासान, देखें क्या हुआ इसका अंजाम
शिकार के लिए घमासान (Photo Credits: Instagram)

Leopard vs Lioness Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) के जीवन और उनसे जुड़े रोमांचक वीडियो देखने को बेताब रहते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी जानवरों से जुड़े ढेरों रोमांचक वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें कई बार जानवरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, शिकार के लिए घमासान देखने को मिलता है. इसी कड़ी में शिकार के लिए खूनी संघर्ष करते दो जानवरों का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ की ऊंचाई पर एक तेंदुआ (Leopard) और शेरनी (Lioness)  शिकार के लिए आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन फिर इस लड़ाई के आखिर में जो होता है वो देखना वाकई दिलचस्प है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wild.animalpower नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे बार-बार देखा जा रहा है. वीडियो में दोनों शिकारी जानवर शिकार के लिए आपस में लड़ते हैं, लड़ाई के दौरान पेड़ की डाली टूट जाती है और दोनों नीचे गिर जाते हैं. यह भी पढ़ें: गाय का शिकार करने के लिए शेरनी ने दबोच ली उसकी गर्दन, उसकी जान बचाने के लिए किसान ने किया कुछ ऐसा (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by wildanimalpower98 (@wild.animalpower)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी तेंदुए से शिकार छीनने के लिए पेड़ पर चढ़ जाती है. मरे हुए हिरण को वो तेंदुए से छीनने की कोशिश करती है, लेकिन तेंदुआ भी अपना शिकार छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा है. दोनों की लड़ाई के दौरान पेड़ की डाल टूट जाती है और दोनों धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं. नीचे गिरने के बाद तेंदुआ शिकार छोड़कर भाग जाता है, जबकि शेरनी शिकार को कसकर पकड़े रहती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).