वायरल

Viral Video: अचानक पानी से भरे गड्ढे में जा समाए स्कूटी सवार पति-पत्नी, CCTV फुटेज देख डर गए लोग

किशनपुर तिराहे पर स्कूटर सवार पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पानी से भरे गड्ढे में गिर गए. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना CCTV में भी कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Viral Video: अचानक पानी से भरे गड्ढे में जा समाए स्कूटी सवार पति-पत्नी, CCTV फुटेज देख डर गए लोग
CCTV में कैद हुई घटना (Photo Credit : Twitter)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नगर निगम की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. क्वार्सी थाना इलाके के किशनपुर तिराहे पर स्कूटर सवार पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पानी से भरे गड्ढे में गिर गए. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना CCTV में भी कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पुलिसकर्मी दयानंद सिंह अत्री पत्नी अंजू का चेकअप करवाने डॉक्टर के पास जा रहे थे. रास्ते में बारिश के चलते जलभराव था. पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी स्कूटर सहित गहरे गड्ढे में गिर गए. मौके पर मार्केट के व्यापारी एकत्रित हो गए और दोनों को आनन-फानन बाहर निकाला. गड्ढे में गिरने के बाद दोनों पति पत्नी के गंभीर चोटें आई हैं. पुलिसकर्मी दयानंद सिंह अत्री ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).