वायरल

Lord Ganesha in Mumbai Local: यात्रियों के साथ मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते दिखे गणपति बप्पा, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति बप्पा यात्रियों के साथ मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं.

Lord Ganesha in Mumbai Local: यात्रियों के साथ मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते दिखे गणपति बप्पा, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
लोकल ट्रेन में सफर करते गणपति बप्पा (Photo Credits: X)

Lord Ganesha in Mumbai Local: देशभर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. भगवान शिव और माता पार्वती के लाड़ले पुत्र भगवान गणेश (Bhagwan Ganesh) के स्वागत की तैयारियों में हर कोई जुटा हुआ है. इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) 19 सितंबर 2023 को है और इसी दिन से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी. इस दिन लोग अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की प्रतिमाओं की स्थापना करते हैं, लेकिन गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति बप्पा यात्रियों के साथ मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह अद्भुत और मनमोहक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसे @mumbaimattairz नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- देखिए मुंबई लोकल के अंदर कौन यात्रा कर रहा है... ये है मुंबई के पसंदीदा भगवान... गणपति बप्पा मोरया... लोकल ट्रेन में यात्रा करते गणपति बप्पा का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Fight Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में दो नौजवानों के बीच मारपीट, चले घूंसे, वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).