Bride Entry On Bullet: पिता ने शादी में बेटी को गिफ्ट की बुलेट, दूल्हे को पीछे बिठाकर दुल्हन ने मंडप में की शानदार एंट्री (Watch Video)
सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के पुणे से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें पिता द्वारा उपहार में दी गई बुलेट पर दूल्हे को बिठाकर दुल्हन शानदार अंदाज में एंट्री लेती है.
Bride Entry On Bullet Viral Video: अपनी लाड़ली की शादी में पिता उसे अपने प्यार और आशीर्वाद के साथ तोहफे (Gifts) भी देता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पिता द्वारा उपहार में दी गई बुलेट (Bullet) पर दूल्हे (Groom) को बिठाकर दुल्हन (Bride) शानदार अंदाज में एंट्री लेती है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महाराष्ट्रीयन दुल्हन बुलेट पर सवार होकर सड़क पर निकलती है, कुछ देर बाद वो अपने दूल्हे को पीछे की सीट पर बिठाती है और बुलेट चलाकर मंडप में पहुंचती है. दुल्हन का यह स्वैग लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को @mumbaitak नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पिता ने बेटी को गिफ्ट की बुलेट, पति को बुलेट पर बिठाकर मंडप में दुल्हन ने की एंट्री. पुणे के शिरुर तालुका के सनवाड़ी में शितोले और धूमल परिवारों की शादी की रस्म काफी चर्चा में आ गई है. पुणे में बुलेट पर सवार होकर मंडप में पहुंची दुल्हन का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: बरसात ने डाली शादी में खलल, फिर भी नहीं रुके दूल्हा-दुल्हन, छाता लेकर दोनों ने लिए ऐसे लिए सात फेरे (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
बापाने लेकीला बुलेट गिफ्ट केली, नवरीने नवऱ्याला बुलेटवर बसवून लग्नात केली एन्ट्री
पुण्याच्या शिरूर तालुक्यातील सणसवाडी येथे शितोळे आणि धुमाळ या दोन कुटुंबातील विवाह सोहळा चांगलाच चर्चेत आला आहे.#Marriage #ViralVideo #Bullet #MumbaiTak pic.twitter.com/a1QgYbsPZI
— Mumbai Tak (@mumbaitak) May 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

