वायरल

बरसात ने डाली शादी में खलल, फिर भी नहीं रुके दूल्हा-दुल्हन, छाता लेकर दोनों ने लिए ऐसे लिए सात फेरे (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर शादी का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की रस्मों के दौरान अचानक से बारिश होने लगती है. बारिश के चलते शादी की रस्मों में खलल पड़ जाता है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन रुकते नहीं है वो छाता लेकर शादी की रस्मों को निभाते हैं.

बरसात ने डाली शादी में खलल, फिर भी नहीं रुके दूल्हा-दुल्हन, छाता लेकर दोनों ने लिए ऐसे लिए सात फेरे (Watch Viral Video)
छाता लेकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे (Photo Credits: Instaram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शादी की रस्मों (Wedding Rituals) के दौरान अचानक से बारिश (Rain) होने लगती है. बारिश के चलते शादी की रस्मों में खलल पड़ जाता है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन (Bridegroom) रुकते नहीं हैं वो छाता (Umbrella) लेकर शादी की रस्मों को निभाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन छाता लेकर फेरे लेना शुरु कर देते हैं. झमाझम बारिश के बीच छाता लेकर दूल्हा-दुल्हन ने इस रस्म को पूरा किया, जबकि पंडित जी अंदर बैठकर मंत्रोच्चार करते नजर आए.

इस वीडियो को @giedde नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- दूल्हे का डेडिकेशन को देखो, जबकि एक अन्य ने लिखा है- ये दोनों पक्का भगोने में खाना खाते होंगे, उधर तीसरे यूजर ने लिखा है- लोग अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लेते हैं और यहां भाई पानी को साक्षी मानकर फेरे ले रहा है. यह भी पढ़ें: Groom Dance Video: दूल्हे ने दुल्हन के लिए 'मान मेरी जान' गाने पर किया डांस', वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GiDDa CoMpAnY (@giedde)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).