Viral Video: बियर के नशे में पैंगोंग झील में चलाई कार, भड़के लद्दाख निवासी ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा लद्दाख के पैंगोंग झील के छिछले पानी में अपनी कार ड्राइव कर रहे हैं. साथ ही पैंगोंग लेक के किनारे मेज पर बियर की बॉटल भी रखी हुई हैं.
11 अप्रैल: लद्दाख (Ladakh) अपनी बेइंतहा खुबसुरती और प्राकृतिक नजारों के चलते जाना जाता है. .यह भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों (Tourist places in India) में से एक है, जो ऊंचे पहाड़ों, झीलों, नदियों, बौद्ध मठों और धार्मिक स्थलों से परिपूर्ण है. अक्सर लोग यहां अपनी छुट्टियां मनाने जाया करते हैं. कुछ लोगों की लारपवाही के चलते वहां की साफ-सुथरा वातावरण प्रभावित होता है. हाल ही में ऐसी ही लापरवाही (Negligence) का एक वीडियो वायरल हुआ है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा लद्दाख के पैंगोंग झील के छिछले पानी में अपनी कार ड्राइव (Car Drive in Pangong Lake) कर रहे हैं. साथ ही पैंगोंग लेक के किनारे मेज पर बियर (Beer) की बॉटल भी रखी हुई हैं. इस Video को share किया हैं Ladakh के ही रहने वाले जिग्मत लद्दाखी (Jigmat Ladakhi) नें, उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "मैं फिर से एक और शर्मनाक वीडियो (Shameful Video) शेयर कर रहा हूं. ऐसे गैरजिम्मेदार पर्यटक लद्दाख को नुकसान पहुंचा रहे हैं. क्या आप जानते हैं? लद्दाख में पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां हैं और पैंगोंग जैसी झीलें कई पक्षी प्रजातियों का घर हैं. इस तरह के कृत्य से कई पक्षी प्रजातियों के आवास को खतरा हो सकता है.
आपको बता दें कि पैंगोंग झील लद्दाख की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. इसे हॉलो झील या पैंगोंग त्सो के नाम से भी जाना जाता है. यह झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झीलों में से एक है. झील लगभग 100 किमी के क्षेत्र में फैली हुई है. इस झील का दो-तिहाई हिस्सा तिब्बत में है, जबकि इसका एक-तिहाई हिस्सा पूर्वी लद्दाख में है. यह झील बेहद ही खूबसूरत है. सर्दियों के मौसम में यह झील पूरी तरह से जम जाती है.
I am sharing again an another shameful video . Such irresponsible tourists are killing ladakh . Do you know? Ladakh have a more than 350 birds species and lakes like pangong are the home of many bird species. Such act may have risked the habitat of many bird species. pic.twitter.com/ZuSExXovjp— Jigmat Ladakhi 🇮🇳 (@nontsay) April 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

