जमीन पर लेटकर एक्सरसाइज कर रही लडकियों की नकल उतारने लगा कुत्ता, Viral Video देख हंस पड़ेंगे आप
एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर लेटकर एक्सरसाइज कर रही लड़कियों की कुत्ता नकल उतारते हुए उन्हीं की तरह एक्सरसाइज कर रहा है. वो जिस अंदाज में एक्सरसाइज कर रहा है, उसे देखकर यकीनन किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.
Dog Viral Video: घर के पालतू जानवरों (Pet Animals) में कुत्ते को सबसे वफादार और ईमानदार माना जाता है, जो घरवालों की रक्षा करने के साथ-साथ अपनी अटखेलियों से उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है. कुत्ते से जुड़े कई मजेदार वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जमीन पर लेटकर एक्सरसाइज (Exercise) कर रही लड़कियों की कुत्ता (Dog) नकल उतारते हुए उन्हीं की तरह एक्सरसाइज कर रहा है. वो जिस अंदाज में एक्सरसाइज कर रहा है, उसे देखकर यकीनन किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. कुत्ते के इस मनमोहक वीडियो को @_B___S नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब आप व्यायाम कक्षा में जाते हैं और आपको पता नहीं होता कि आप क्या कर रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 809k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बीच सड़क पर शान से कुत्ते की सवारी करती दिखी बच्ची, सुरक्षा देने के लिए पीछे चलता रहा पूरा झुंड
लड़कियों के साथ लेटकर एक्सरसाइज करता कुत्ता
When you turn to an exercise class and have no idea what you're doing pic.twitter.com/XbAtCONjnR
— B&S (@_B___S) May 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

