Bulldozer Wali Shaadi: यूपी के हमीरपुर में अनोखी शादी! पिता ने बेटी को दहेज में दिया बुलडोजर, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़- Watch Video
यूपी के हमीरपुर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी में दहेज़ में दमाद को कोई मोटरसाइकिल या कोई लग्नजरी कार ना देकर दहेज में बुलडोजर दिया है
Bulldozer Wali Shaadi: यूपी के हमीरपुर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी में दहेज़ में दमाद को कोई मोटरसाइकिल या कोई लग्नजरी कार ना देकर दहेज में बुलडोजर दिया है. वहीं शादी में बुलडोजर मिलने पर बाराती भी देखकर दंग रह गए. दहेज़ में मिलने वाले बुलडोजर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. यह भी पढ़े: अनोखी शादी! लॉकडाउन के बीच डीएम ऑफिस में रात 8 बजे रोहतक के दूल्हे ने रचाई मैक्सिको की दुल्हन से शादी, जानें क्या है पूरा मामला
यह शादी सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव की है. गांव के रिटायर्ड सैनिक परशुराम प्रजापति ने अपनी बेटी नेहा की शादी नेवी में कार्यरत योगी प्रजापति से तय की थी. परशुराम प्रजापति अपनी बेटी को शादी में सरे दहेज़ देने के साथ ही बुलडोजर दिया. बताया जा रहा है कि योगेंद्र साहू की 15 दिसम्बर को शादी थी.
Video:
UP के हमीरपुर में सेना के जवान को दहेज में मिला 'बुलडोजर', दूल्हे को दहेज में 'बुलडोजर' मिलने से बाराती हुए दंग, Video वायरल pic.twitter.com/sI3hhCCEkY
— Priya singh (@priyarajputlive) December 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

