Parliament Fight Video: इस देश की संसद में चले लात-घूंसे, महिला सांसदों ने खींचे एक-दूसरे के बाल
बोलिविया में बड़ा सियासी हंगामा हो गया. बोलिवियाई संसद में सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई. महिला सांसदों ने एक-दूसरे के बाल तक नोंच डाले, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
बोलिविया देश (Bolivia) में बुधवार को बड़ा सियासी हंगामा हो गया. बोलिवियाई संसद में सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई. महिला सांसदों ने एक-दूसरे के बाल तक नोंच डाले, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
क्यों हुआ ये विवाद
बोलिविया की सत्तारूढ़ पार्टी के मंत्री एडुआर्डो डेल कैस्टिलो सांता क्रूज रीजन के गवर्नर की गिरफ्तारी पर एक रिपोर्ट पेश कर रहे थे, तभी संसद में विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी नेता बैनर लेकर हंगामा करने लगे. जवाब में सत्ता पक्ष की सांसद भी हल्ला मचाने लगीं. दोनों पक्ष संसद परिसर में ही एक-दूसरे से भिड़ गए.
Watch: Rival Bolivian lawmakers clash on the floor of parliament as a presentation by a minister of leftist President Luis Arce descends into a flurry of kicks, punches and hair-pulling. #Boliviahttps://t.co/v0WkAKcVMX pic.twitter.com/tagdWvi4ZN
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) May 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

