US: 'मुस्लिमों को अमेरिका में घुसने नहीं दूंगा, हमास समर्थकों के साथ होगी सख्ती', डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'मैं सभी इस्लामिक हमास समर्थकों के साथ सख्ती से निपटूंगा. मैं कॉलेज परिसरों में हमास समर्थकों के छात्र वीजा रद्द कर दूंगा.'
Israel Hamas War: डोनाल्ड ट्रंप ने यहूदियों की एक सभा में कहा कि अगर वे फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो मुस्लिम यात्रियों पर प्रतिबंध लगाएंगे. 2017 में ट्रंप ने ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन और शुरुआत में इराक और सूडान से यात्रियों के प्रवेश पर व्यापक प्रतिबंध लगाए थे. जो बाइडेन ने 2021 में सरकार में आते ही इस फैसले को पलट दिया था.
शनिवार को ट्रंप ने कहा, "हम कट्टरपंथी इस्लामी 'आतंकवादियों' को अपने देश से बाहर रखेंगे." उन्होंने कहा, "आपको यात्रा प्रतिबंध याद है? पहले ही दिन मैं अपना यात्रा प्रतिबंध बहाल कर दूंगा." ट्रंप ने कहा, "इजरायल के अपने सहयोगियों की रक्षा ऐसे करेंगे जैसा पहले कभी किसी ने नहीं किया होगा."
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा "मैं सभी इस्लामिक हमास समर्थकों के साथ सख्ती से निपटूंगा. मैं कॉलेज परिसरों में हमास समर्थकों के छात्र वीजा रद्द कर दूंगा."
🚨 I will ban MusIims from entering US - Trump:
"I'll deal strictly with all the IsIamic Hamas sympathisers. I'll cancel the student visas of Hamas sympathizers on college campuses. All the resident aliens that joined in the pro-jihadist protests this month... Come 2025, we will… pic.twitter.com/dp2lBMC0RC
— OSINT Updates (@OsintUpdates) October 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

