Bihar: स्कूल में 'कुर्ता-पायजामा' पहनना हेडमास्टर को पड़ा भारी, DM ने कारण बताओं नोटिस के साथ ही वेतन कटौती के दिए आदेश- Watch Video
सोशल मीडिया पर बिहार के लखीसराय जिले के स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बालिका प्राइमरी स्कूल में लखीसराय जिले के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह दौरा करने पहुंचते हैं. जिस स्कूल के हेडमास्टर को कुर्ता-पायजामा पहने होने पर फटकार लगा रहे हैं.
पटना: सोशल मीडिया पर बिहार के स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो लखीसराय जिले का है. दरअसल वायरल वीडियो एक बालिका प्राइमरी स्कूल का है. जिस स्कूल में लखीसराय जिले के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह (DM Sanjay Kumar Singh) दौरा करने पहुंचे हैं. स्कूल के अंदर प्रवेश करने के बाद डीएम पाया कि स्कूल के हेडमास्टर जिनका नाम निर्भय कुमार सिंह है. वे कुर्ता पायजामा पहने हुए. जिसके बाद फिर क्या था, जिलाधिकारी महोदय को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने हेडमास्टर को कुर्ता पायजामा पहनने पर पहले तो फटकार लगाईं. इसके बाद उन्होंने उसी समय हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस के साथ ही वेतन कटौती के आदेश दिए.
देखें वीडियो:
Does wearing "Kurta Pyjama" by a teacher is now crime in India??
This DM is ordering 'show cause' and 'salary cut' notice just for wearing "Kurta Pyjama".
The way this English Babu DM is behaving, is it anyhow acceptable @jsaideepak and @JaipurDialogues sir?? pic.twitter.com/wr8MUsrSFV
— Saurabh Pathak (@SaurabhPathakJi) July 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

