सड़क हादसे में नन्हे डॉग की दर्दनाक मौत होने पर रोती-बिलखती दिखी उसकी मां, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक
सोशल मीडिया पर बच्चे के लिए मां की तड़प को बयां करने वाला एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क हादसे में नन्हे कुत्ते की मौत हो जाती है और उसकी मां उसके शव के पास रोती-बिलखती हुई दिखाई देती है.
Viral Video: अगर बच्चे को छोटी सी खरोंच भी आ जाए तो मां (Mother) की आंखों से आंसू निकल आते हैं और जब बच्चा किसी मुसीबत में हो तो उसे बचाने के लिए मां अपनी जान की बाजी तक लगाने को तैयार हो जाती है. वहीं अगर उसकी संतान इस दुनिया को छोड़कर चली जाए तो इससे बुरा मां के लिए कुछ भी नहीं हो सकता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चे के लिए मां की तड़प को बयां करने वाला एक भावुक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क हादसे में नन्हे कुत्ते की मौत हो जाती है और उसकी मां उसके शव के पास रोती-बिलखती हुई दिखाई देती है.
इस इमोशनल वीडियो को @tarksahitya नाम के अकाउंट से ट्विटर पर पोस्ट किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 63.6K व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक पिल्ले की लाश पड़ी है और उसकी मां शव के पास जोर-जोर से रो रही है.
देखें वीडियो-
जानवर, पीड़ा और माँ 💔😭 pic.twitter.com/DVpvHERvS6
— तर्क साहित्य (@tarksahitya) August 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

