Viral Video: आप मंत्री ने कार की छत पर दिखाया स्टंट, वीडियो वायरल होने पर दी अजीबोगरीब सफाई
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर अपनी एसयूवी कार के सनरूफ से बाहर निकलते हैं और दर्शकों के सामने हाथ लहराते नजर आते हैं.
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें काफिले के साथ चलने के दौरान वे अपनी एसयूवी कार के सनरूफ से बाहर निकलते हैं और दर्शकों के सामने हाथ लहराते नजर आते हैं. वीडियो में मंत्री भुल्लर के साथ कार की दोनों तरफ की खिड़कियों से दो पुलिसकर्मी बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो साझा करने वालों ने कई कारणों से आप के मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा करके ना सिर्फ यातायात के नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि खुद के साथ पुलिसकर्मियों के जीवन को भी खतरे में डाला है. वहीं, भुल्लर ने कहा कि ये वीडियो 3 महीने पहले जश्न का था जब आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. इस वीडियो को गैर-जिम्मेदार विपक्षी दलों द्वारा वायरल कर दिया गया है क्योंकि वे हमारे कार्यों से स्तब्ध हैं. यह मुझे बदनाम करने की साजिश है.
देखिए कैसे @AAPPunjab के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर कैसे तेज स्पीड चलती गाड़ी की सनरूफ खोल कर स्टंट कर रहे हैं।
ये कानून तो तोड़ ही रहे हैं ,अपने साथ साथ इन्होंने अपने दो सुरक्षा कर्मियों की भी जान ख़तरे में डाल रखी है।
ये भी बदलाव ही है। @SukhpalKhaira @brinderdhillon pic.twitter.com/epVLc3br8K
— Manik Goyal (@_ManikGoyal) June 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

