त्योहार

World Hindi Diwas 2023: विश्व हिंदी दिवस पर इससे खूबसूरत वीडियो नहीं मिलेगा, तंज़ानिया के युवकों ने पढ़ी कुमार विश्वास की कविता 'कोई दीवाना कहता है'

भारत समेत दुनिया भर में आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. इस ख़ास दिन दुनिया भर में हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए तरह-तरह से हिंदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इस ख़ास दिवस पर तंज़ानिया के युवकों ने कवि कुमार विश्वास की कविता 'कोई दीवाना कहता है' पढ़ी.

World Hindi Diwas 2023: विश्व हिंदी दिवस पर इससे खूबसूरत वीडियो नहीं मिलेगा, तंज़ानिया के युवकों ने पढ़ी कुमार विश्वास की कविता 'कोई दीवाना कहता है'
Tanzani People (Photo Credits Twitter0

World Hindi Diwas 2023: भारत समेत दुनिया भर में आज  10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. इस ख़ास दिन दुनिया भर में हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए तरह- तरह से हिंदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं. ताकि इस भाषा को देश विदेश में और आगे बढ़ाया जा सका. इस ख़ास दिवस पर तंज़ानिया के युवकों ने कवि कुमार विश्वास (Kumar vishwas) की कविता 'कोई दीवाना कहता है' पढ़ी. जिसका वीडियो खुद कुमार विश्वास अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है. कवि कुमार विश्वास ने लिखा युवक हों या सऊदी के शेख़, हिंदी को मान देते ये लोग मेरे प्यार के सूत्रधार हैं. आज विश्व हिंदी दिवस पर मिले इस वीडियो के लिए आभार मेरे देश, मेरी भाषा, जिसने मुझे उन देशों के भी प्यार से जोड़ा जो मेरे विस्तार की सीमा तक में नहीं थे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).