Human Rights Day 2022 Messages: मानवाधिकार दिवस की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यानी मानवाधिकार दिवस पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Human Rights Day 2022 Messages in Hindi: मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिवस लोगों को उनके अधिकारों और उनके साथ होने वाले सभी भेदभावों को समाप्त करने की कार्रवाई को प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. मानवाधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाला यह दिवस लोगों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहता है कि वे अन्य लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करें और उन सभी की मदद करें, जिनके अधिकारों का किसी तरह से उल्लंघन किया जा रहा है. 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (यूडीएचआर) (Universal Declaration of Human Rights-UDHR) को अपनाने और उद्घोषणा का सम्मान करने के लिए 10 दिसंबर को चुना गया था. इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यानी मानवाधिकार दिवस पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- मानव अधिकार आयोग का प्रयास,
खुशहाल हर नागरिक यही आस.
मानवाधिकार दिवस

2- जब आपको कहीं से न्याय की न हो आस,
आप आइए मानवाधिकार आयोग के पास.
मानवाधिकार दिवस

3- हर इंसान प्यार का है हकदार,
सबको मिले समानता का अधिकार.
मानवाधिकार दिवस

4- जब कोई मजबूर इंसान नहीं पाता है अधिकार,
तब उसका अधिकार दिलाने उठ खड़ा होता है मानवाधिकार.
मानवाधिकार दिवस

5- किसी तरह के अन्याय से आप न हों परेशान,
मानव अधिकार आयोग करेगा आपकी समस्या का समाधान.
मानवाधिकार दिवस

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

