Ganesh Chaturthi 2025: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की पदयात्रा से प्रेरित भगवान गणेश की मूर्ति हैदराबाद में स्थापित (Watch Video)
तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेस नेता मेट्टू साई कुमार ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की पदयात्रा शैली से प्रेरित होकर भगवान गणेश की एक मूर्ति स्थापित की है.
- Read in
- हिंदी
Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में चल रहे गणेश चतुर्थी समारोह के बीच, तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. कांग्रेस नेता मेट्टू साई कुमार (Mettu Sai Kumar) ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy) की पदयात्रा शैली से प्रेरित होकर भगवान गणेश (Lord Ganesha) की एक मूर्ति स्थापित की है. कुमार तेलंगाना मछुआरा सहकारी समिति संघ के अध्यक्ष हैं. ‘तेलंगाना राइजिंग’ (Telangana Rising) थीम वाली रेवंत रेड्डी शैली की गणपति मूर्ति (Revanth Reddy-Styled Ganpati Idol) में भगवान गणेश को मुख्यमंत्री से जुड़े परिधानों में दिखाया गया है. गणेश जी की प्रतिमा को सफेद शर्ट, काली पतलून और कंधे पर एक हरे रंग का शॉल के साथ दर्शाया गया है. गणपति की मूर्ति का यह रूप रेवंत रेड्डी की पदयात्रा के दौरान की एक तस्वीर से प्रेरित है. यह भी पढ़ें: Lalbaugcha Raja Ganpati: गणेश चतुर्थी का आज दूसरा दिन, 91 वर्षों से मन्नतें पूरी करने वाले लालबागचा राजा के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब; देखें VIDEO
हैदराबाद में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी स्टाइल वाली भगवान गणेश की मूर्ति
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2025 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

