Swarnamukhi Nadiharati Utsav: श्रीकालहस्ती में उत्सव के रूप में किया गया स्वर्णामुखी नदी आरती का भव्य आयोजन, देखें मनमोहक तस्वीरें
आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्ती तीर्थस्थल पर स्वर्णामुखी नदी आरती के भव्य उत्सव का आयोजन किया गया. इस खास अवसर पर धूमधाम से स्वर्णामुखी नदी की आरती की गई और इस उत्सव में भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला.
Swarnamukhi Nadiharati Utsav: आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्ती तीर्थस्थल (Srikalahasti Temple) पर स्वर्णामुखी नदी आरती (Swarnamukhi Nadiharati) के भव्य उत्सव का आयोजन किया गया. इस खास अवसर पर धूमधाम से स्वर्णामुखी नदी (Swarnamukhi River) की आरती की गई और इस उत्सव में भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला. आपको बता दें कि स्वर्णामुखी नदी की द्रोणी पर तिरुपति और श्रीकालहस्ती तीर्थस्थल मौजूद है. श्रीकालहस्ती मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ता है. यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर से करीब 36 किमी दूरी पर स्थित है. बताया जाता है कि आंतरिक मंदिर का निर्माण 5वीं शताब्दी में कराया गया था, जबकि बाहरी मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी के दौरान उस वक्त के चोल शासक ने करवाया था.
देखें मनमोहक तस्वीरें-
✓శ్రీకాళహస్తిలో వేడుకగా స్వర్ణముఖి నదీహారతులు. pic.twitter.com/nKDrNWqobC
— DD News Andhra (అధికారిక ఖాతా) (@DDNewsAndhra) November 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2022 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

