Buddha Purnima 2024: बिहार के बोधगया में भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, देखें वीडियो
भगवान गौतम बुद्ध की 2568वीं जयंती पर बिहार के बोधगया में उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में एक बरगद के वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था.
Buddha Purnima 2024: आज (23 मई 2024) भारत के अलावा विश्व के कई देशों में बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है. बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) को बुद्ध जयंती (Buddha Jayanti) या वेसाक (Vesak) के नाम से भी जाना जाता है, जिसे बौद्ध धर्म (Buddhist) के अनुयायियों के साथ-साथ हिंदू धर्म के लोग भी धूमधाम से मनाते हैं. भगवान गौतम बुद्ध की 2568वीं जयंती पर बिहार (Bihar) के बोधगया (Bodh Gaya) में उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में एक बरगद के वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था और उसके बाद उन्होंने पूरे विश्व को अहिंसा, शांति, दया, धर्म और निर्माण के अंतिम मार्ग का उपदेश दिया था. यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024 Quotes: गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को दिया था सत्य, शांति और मानवता का संदेश, शेयर करें उनके ये 10 महान विचार
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधगया में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
#WATCH | Grand procession taken out on the 2568th Birth Anniversary of Lord Buddha in #Bodhgaya, #Bihar#BuddhaPurnima pic.twitter.com/bz2oxQdTda
— DD News (@DDNewslive) May 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

