देश

Yellow Warning For Heatwave: ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 11 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

आईएमडी ने ओडिशा के 11 जिलों- खोरधा, कटक, मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़, संबलपुर, सुबरनपुर, बौध, बोलांगीर, देवगढ़ और अंगुल के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

Yellow Warning For Heatwave: ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 11 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits File Photo)

ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार है. राज्य के कई इलाकों में हीटवेव ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आईएमडी ने ओडिशा के 11 जिलों- खोरधा, कटक, मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़, संबलपुर, सुबरनपुर, बौध, बोलांगीर, देवगढ़ और अंगुल के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में भीषण गर्मी, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुले स्थानों में नहीं होगा कोई कार्यक्रम.

राज्यभर में अधिक तापमान रिपोर्ट किए जाने के कारण सभी स्कूलों को 19 और 20 अप्रैल को बंद रखने के आदेश दिए हैं. यह आदेश आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).